{"_id":"5b5e105f4f1c1bc6508b795a","slug":"truck-crushes-two-youths-on-dune-highway-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हाइवे पर ट्रक ने दो कांवड़ियों को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हाइवे पर ट्रक ने दो कांवड़ियों को कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हाइवे से होकर गुजरते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-दून हाइवे पर दिन निकलते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में दो अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और कांवड़ यात्रा पूरी होने तक भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।
दिल्ली निवासी छह शिवभक्त तीन बाइकों से कांवड़ लेने के लिए शनिवार की रात तीर्थनगरी हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। रविवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली-दून हाइवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में संगम होटल के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे दो बाइकों पर सवार चार शिवभक्तों को बेकाबू ट्रक ने चपेट में लेकर कुचल दिया। जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष लोगों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर कांवड़ यात्रा पूरी होने तक भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। मृतक शिवभक्तों की पहचान दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र के नांगलोई निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र किशनलाल और दीपू (22) पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। घायलों में संजय पुत्र दिलीप सिंह निवासी भरत विहार और दीपक पुत्र मंजीत सिंह निवासी नांगलोई शामिल हैं। इनमें से संजय को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। हादसे में बाल-बाल बचे शिवभक्त संजय निवासी मीराबाग ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हेलमेट होते तो बच सकती थी जान
दिल्ली-दून हाइवे पर शिवभोले की धुन पर मस्ती में दिल्ली से हरिद्वार पवित्र गंगाजल लेने जाते बाइक सवार सभी छह कांवड़िये यदि हेलमेट लगाए होते तो हो सकता है कि हादसे में जान गंवाने वाले शिवभक्तों की जिंदगी बच जाती। दुर्भाग्यवश हादसे का शिकार होने वाले शिवभक्तों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
दिल्ली के नांगलोई, भरत विहार व मीराबाग पश्चिमी विहार निवासी छह दोस्त ओमप्रकाश, दीपू, संजय, दीपक, अमरप्रीत व संजय शनिवार देर रात कांवड़ लेने के लिए तीन बाइकों पर हरिद्वार जाने के लिए रवाना हुए थे। शिवभोले की धुन पर मस्ती में नई उम्र के सभी कांवड़िये बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे थे।
जब शिवभक्त बाइकों से हाईवे पर संगम होटल के निकट पहुंचे, अचानक पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। भीषण हादसे में शिवभक्त दीपू व ओमप्रकाश को जान गंवानी पड़ी, जबकि भरत विहार निवासी संजय को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत देर शाम तक काफी नाजुक बताई जा रही है।
इनके अलावा, दीपक को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िये बिना हेलमेट के थे। यदि उन्होंने हेलमेट लगाए होते तो संभव था कि उनकी जान बच जाती। संजय निवासी मीराबाग की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर लौटे पीड़ित परिजन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर हरिद्वार जाते समय हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शिवभक्तों दीपू व ओमप्रकाश के परिजनों को सुबह ही उनके साथियों व पुलिस द्वारा घटना की सूचना दे दी गई थी।
रोते-बिलखते परिजन दोपहर तक मुख्यालय पहुंच गए, जहां अफसरों के आदेश पर शाम से पहले ही दोनों अभागों के शवों का पोस्टमार्टम प्राथमिकता के आधार पर करते हुए उनके शव पीड़ित परिजनों के हवाले कर दिए गए। इसके बाद गमगीन परिजन दोनों के शवों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, हादसे में बचे दोनों कांवड़िये अमरप्रीत व संजय भी परिजनों के साथ ही दिल्ली लौट गए।