फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck collides with Barat's car, beat up

बरात की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, मारपीट

Mon, 07 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with Barat's car, beat up
मीरापुर। एक ट्रक ने बरात की कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक और कार सवारों में मारपीट हो गई। बीच रास्ते मारपीट के कारण मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना मवाना के गांव मिवा मटोरा निवासी नितिन की बरात सोमवार को क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला में जा रही थी। बरात की गाड़ियां जैसे ही दिल्ली-पौढ़ी राजमार्ग स्थित मीरापुर एसबीआई शाखा के समीप पहुंची, तो एक ट्रक ने कार में साइड मार दी। जिससे कार की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक और कार सवारों में बीच रास्ते मारपीट शुरू हो गई। जिस कारण मार्ग पर दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाठी फटकारकर दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में एक बाराती घायल हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके से लेकर फरार हो गया था। बराती घायल युवक को अपने साथ ले गए थे। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed