{"_id":"62814af1aaac9e5d9900190e","slug":"troubled-due-to-power-cut-in-scorching-heat-muzaffarnagar-news-mrt5887480145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से झेली परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से लोगों ने परेशानी झेली। शहर का गांधी कालोनी का फीडर लगभग दस दिन बाद चालू हो गया है। इस कारण सुबह के समय चार घंटे शहर की आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में लोड बढने से बिजली की ट्रिपिंग नहीं रुक पा रही है। दिन में कई बार बिजली के जाने से लोग परेशान रहे।
गर्मी का मौसम विद्युत विभाग के लिए चुनौती बन गया है। प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर शहर को 24 घंटे आपूर्ति के आदेश दिए हुए है। दस दिन पहले आए आंधी-तूफान के बाद से यहां व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। गांधी कालोनी फीडर की लाईन ठीक न होने के कारण इसे नुमाइश के फीडर से जोड़ा गया था। इससे पूरे शहर की आपूर्ति डिस्टर्ब हो रही थी। प्रतिदिन आठ से दस घंटे की कटौती आम हो गई थी। विद्युत विभाग ने काफी प्रयास के बाद रविवार की सुबह गांधी कालोनी फीडर को चालू कर दिया है। लाईन जोड़ने आदि को लेकर सुबह के समय लगभग चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। अब पूरे शहर की आपूर्ति को नॉर्मल कर दिया गया है। बावजूद इसके दिन कई बार ट्रिपिंग से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में कुछ देर के लिए बिजली के चले जाने से आम आदमी पसीने-पसीने हो रहा है। दोपहर के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
अब आपूर्ति में परेशानी नहीं आएगी
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि गांधी कालोनी फीडर की लाईन जुड़ चुकी है। शहर में जो मुख्य समस्या थी वह समाप्त हो गई है। गर्मी बढने से कुछ फीडर पर लोड की समस्या आ जाती है, ज्यादा कटौती अब नहीं होगी।