फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Troubled by the accusation of theft, the engineer committed suicide

Muzaffarnagar News: चोरी का आरोप लगाने से परेशान होकर इंजीनियर ने की थी आत्महत्या

Sat, 17 May 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the accusation of theft, the engineer committed suicide
- मकान मालिक समेत तीन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी निवासी इंजीनियर उदित ने चोरी का झूठा आरोप लगाने से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। मृतक के भाई ने मकान मालिक सहित तीन लोगों पर उदित को आत्महत्या के लिए उकसाने व मारपीट करने का आरोप लगाकर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार सुबह नई मंडी कोतवाली की आदर्श कॉलोनी निवासी उदित ने शालीमार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें नोएडा के तीन लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। उदित के भाई संदीप ने बृहस्पतिवार देर रात जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कहा गया कि उसका भाई नोएडा में काम करता था। आरोप लगाया कि नरेश राणा बिल्डिंग (मकान) के मालिक व शिवम त्रिपाठी और असजद असरार ने उस पर चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पचास हजार रुपये उगाही के लालच में उदित को उसके कमरे से उठा कर दूसरे कमरे में ले जाकर पीटा, उसे नशा कराया। इससे उदित परेशान हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस ने बताया कि नोएडा निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ उदित को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed