फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trouble for shopkeepers making pipes of IGL company

Muzaffarnagar News: आईजीएल कंपनी के पाइप बन रहे दुकानदारों के लिए मुसीबत

Tue, 22 Aug 2023 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Trouble for shopkeepers making pipes of IGL company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। आईजीएल कंपनी द्वारा गैस की पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। कंपनी ने गैस के पाइपों को दुकानों के बाहर डाल रखा है। इस कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



हाजी वसीम अहमद का कहना है कि सड़क किनारे गहरे गड्ढे खोद दिए जाते है, जिन्हें पूरी तरह से नही भरा जाता। बरसात के कारण इन गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती है। कुछ दिन पहले गहरे गड्ढे में पहिया गिरने से एक ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन


रजी हैदर जैदी का कहना है कि दुकानों के आगे मोटे पाइप डालने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को दुकान पर आने जाने में परेशानी होती है। महिला ग्राहक तो इन दुकानों पर बिलकुल भी नहीं पहुंच पा रही है। आबाद अहमद का कहना है कि मिस्त्री लाइन का काम करने वाले सभी लोग परेशान है। पाइपों के कारण दुकान तक वाहन नहीं पहुंच पाते। इस कारण उनका काम बंदी की ओर जा रहा है। यह पाइप जनहित में जल्द से जल्द हटाए जाने चाहिए। मोहन लाल ने व्यापार हित में पाइपों को जल्द हटाने की मांग की है। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि कंपनी के ठेकेदार को बुलाया जाएगा। उन्हें दुकानों के आगे से कार्य शीघ्र समाप्त करने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed