फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trouble due to divider, traders met with SP traffic

डिवाइडर से हो रही परेशानी, एसपी यातायात से मिले व्यापारी

Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to divider, traders met with SP traffic
एसपी यातायात से मिलने पहुंचे व्यापारी नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने यातायात पुलिस की ओर से शहर के अंसारी रोड पर लगवाए जा रहे डिवाइडर पर नाराजगी जताई। एसपी यातायात से मिलकर व्यापारियों ने कहा कि डिवाइडर लगाने से सड़क तंग हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, अंसारी रोड इकाई अध्यक्ष सुभाष मित्तल के नेतृत्व में अंसारी रोड के दुकानदारों ने एसपी यातायात कुलदीप कुमार सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने डिवाइडर लगने के कारण अंसारी रोड पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि लोहे के डिवाइडर लगने के बाद एक साइड पर इतनी जगह नहीं रह जाती कि वाहनों का आवागमन सुचारु रुप से चल सके। इससे दोनों तरफ ही जाम की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान एसपी यातायात ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुना। इस दौरान व्यापारी हरिओम शर्मा, संजीव कंसल, पवन वर्मा, तरुण मित्तल, शिव कुमार सिंघल, मनीष मित्तल, भूरा कुरैशी सहित अंसारी रोड इकाई के दर्जनों दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसपी यातायात कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण को लेकर आपत्ति की गई है। नगर पालिका की टीम ने सड़क की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed