{"_id":"577176154f1c1b691679b57d","slug":"trolley-full-of-wood-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी, आठ श्रमिक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी, आठ श्रमिक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर से आ रही लकड़ियों से लदी ट्रॉली अचानक हिच टूटकर ट्रैक्टर से अलग होकर हाईवे पर पलट गई। ट्राली पर बैठे आठ मजदूर लकड़ियों के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जानसठ भेजा। दुर्घटना के कारण हाईवे का यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
सोमवार शाम करीब पांच बजे बिजनौर के तोतलपुर गांव के जंगल से लकड़ी लादकर ट्रैक्टर चालक एजाज जानसठ की ओर जा रहा था। लकड़ियों से लदी ट्राली के ऊपर कटान करने वाली लेबर बैठी थी। मीरापुर-जानसठ मार्ग पर गांव मुझेड़ा के निकट अचानक ट्रॉली का हिच टूट गया और ट्राली पलट गई।
ट्रॉली पर बैठे अमीर आलम, मोहम्मद फुरकान, छोटा, रोहित, केहर सिंह, मेहरबान, बसारत व राजेश लकड़ियों के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गए। किसी तरह घायलों को निकालकर सड़क किनारे लिटाया गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर एसओ जयभगवान यादव पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिये जानसठ भिजवाया। हाईवे पर दुर्घटना होने के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने किसी तरह ट्राली को ट्रैक्टर से अलग कर यातायात सुचारु कराया।