फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tripple Suicide: Ankush did not give up alcohol, Rukmani left this world with two daughters

Tripple Suicide: अंकुश ने शराब नहीं छोड़ी, दो बेटियों के साथ दुनिया छोड़ गई रुकमणी, रोज की कलह से थी परेशान

Sat, 14 Dec 2024 12:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Dec 2024 12:42 AM IST
सार

खांजापुर में मां-बेटियों के शव फंदे पर लटके थे। रुकमणी का चेहरा छोटी बेटी पीहू की तरफ था। जबकि कमर की तरफ बड़ी बेटी लटकी थी। पड़ोसी बताते हैं कि सात साल की नायरा और तीन साल पीहू अपनी मां से बेहद प्यार करती थीं।

विज्ञापन
Tripple Suicide: Ankush did not give up alcohol, Rukmani left this world with two daughters
रुकमणि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खांजापुर में शराब को लेकर परिवार में कलह शुरु हुई। घर में रोजाना विवाद रहने लगा। अंतरजातीय विवाह करने वाली रुकमणी उर्फ रिया उर्फ सोनी अपने पति अंकुश की लत से हार गई और बेटियों के साथ फंदे पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। ह्दय विदारक घटना से पड़ोसी भी हैरान हैं। मृतका पिछले 15 दिन से घर के पास ही टीशू पेपर बनाने वाली फैक्टरी में काम पर जा रही थी।
विज्ञापन

 

Tripple Suicide: Ankush did not give up alcohol, Rukmani left this world with two daughters
पीहू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले के चंदौसी की रहने वाली रुकमणी भारद्वाज का विवाह आठ साल पहले पीनना गांव के रहने वाले अंकुश चौधरी के साथ हुआ था। मुजफ्फरनगर में लंबे समय से रह रही रुकमणी की मामी ने यह विवाह कराया था। अंकुश पीनना से घर बेचकर खांजापुर में आकर रहने लगा।
मां ओमवीरी शहर में परचून की दुकान और अंकुश पेपर मिल में मजदूरी करता था। जिंदगी हंसी-खुशी गुजर रही थी। मृतका के भाई अर्जुन भारद्वाज का कहना है कि उसकी बहन पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी। दो बेटियां हो गईं, रोज घर में शराब को लेकर विवाद रहता था। बृहस्पतिवार को खुद उन्होंने अंकुश को कॉल कर समझाया था। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि रुकमणी ऐसा कदम उठा लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tripple Suicide: Ankush did not give up alcohol, Rukmani left this world with two daughters
नायरा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बेटी को स्कूल से लाने के बाद उठाया खौफनाक कदम
नायरा कॉलोनी के ही चिंड्रन पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। स्कूल में परीक्षा के कारण सुबह पिता छोड़कर आया और दोपहर मां लेकर आई थी। माना जा रहा है कि बेटी को स्कूल से लाने के दौरान ही रुकमणी ने रस्सी खरीदी और इसके बाद घर पहुंचकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन

Tripple Suicide: Ankush did not give up alcohol, Rukmani left this world with two daughters
अंकुश। - फोटो : अमर उजाला
अंकुश बोला, शराब का नहीं कोई विवाद
मृतका के पति अंकुश ने कहा कि वह बृहस्पतिवार दोपहर में ड्यूटी गया था। उसकी मां भी काम पर गई थी। दोनों रात में घर पहुंचे थे। उन्हें घर का गेट बंद मिला था। घर की खिड़की से झांककर भी देखा था, लेकिन कुछ दिखाई नहीं दिया। तब वे दोनों पड़ोसी सिद्धार्थ के घर जाकर खाना खाकर सो गए थे। सुबह के समय उसने फिर से खिड़की की जाली से झांका तो पत्नी व दोनों बेटियों को फंदे पर लटका पाया। उसने शराब के किसी प्रकार के विवाद से भी इनकार किया।

मौके पर बरामद हुई रस्सी
पुलिस को मौके से एक पॉलिथीन में रस्सी का टुकड़ा मिला है। तीनों के गले में बराबर रस्सी का फंदा लगा था। आधी रस्सी पॉलीथिन में रखी मिली। बराबर में कुर्सी व उसके ऊपर प्लास्टिक की पटरी रखी थी। इससे कयास लगाया जा रहा है कि कुर्सी के ऊपर चढ़कर महिला फंदे पर झूली थी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या की है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

खांजापुर में गम, पीनना में हुआ अंतिम संस्कार
पड़ोस में रहने वाली रीना देवी और उनका बेटा सिद्धार्थ प्रकरण के बाद बेहद दुखी हैं। रीना देवी बताती है कि दोनों बच्चे दिन में अधिकांश तौर पर उनके घर आकर खेलते थे। खांजापुर में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पीनना में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा के बीच अंकुश भी मौजूद रहा।

बहन ने यह बताई मौत की वजह
मृतका की बहन सीमा पुरकाजी के गांव तुगलकपुर कम्हेडा से अपने रिश्तेदार अमित के साथ शहर कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि उसकी बहन की शादी 2016 में हुई थी। अंकुश शराब पीता था। उसकी बहन उसे रोकती थी। इसी बात पर विवाद चला आ रहा था। उसकी बहन ने उन्हें बताया था। पिछले दो दिन से ज्यादा विवाद था। बुधवार को उनकी बात हुई थी। उसके दो भाई अर्जुन व हरबीर राजस्थान में निर्माणाधीन घरों में पीओपी का काम करते हैं। सीमा ने बताया कि तीन बहनों में रुकमणी सबसे छोटी थी। उसकी एक बहन नीतू है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed