फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Triple riding and avoiding helmets

ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट से परहेज

Sun, 31 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Triple riding and avoiding helmets
महावीर चौक से गुजरते ट्रिपल राईडिग करते युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट से परहेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह में भी वाहन चालक यातायात के नियमों की अनदेखी कर अपनी जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दुपहिया चालक तो हेलमेट न लगाने के साथ ही ट्रिपल राइडिंग से भी बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के हर चौराहे पर नियमों को धता बताते हुए दुपहिया दौड़ाते लोग मिल जाएंगे। इन्हें रोकने का प्रयास तक नहीं किया जाता।
शनिवार को शहर के हर मुख्य मार्ग और चौराहे पर यातायात नियमों से पूरी तरह बेपरवाह चालक दुपहिया दौड़ाते हुए कैमरे में कैद हुए। इनमें न केवल हेलमेट से दूरी बनाने वाले चालक थे, बल्कि ट्रिपल राइडिंग और यहां तक कि एक बाइक पर चार लोग एक साथ बैठकर गंतव्य की ओर जाते नजर आए। खास बात यह कि 21 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के बावजूद शहर क्षेत्र में यातायात नियमों से बेपरवाह होकर अपनी जान से खिलवाड़ करने पर उतारू इन दुपहिया चालकों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने का प्रयास तक नहीं किया। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, सोल्जर्स बोर्ड, महावीर चौक, अहिल्याबाई चौक समेत सभी प्रमुख मार्गों व चौराहों पर कमोबेश यही स्थिति कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन

केस एक-
शहर के महावीर चौक पर करीब डेढ़ साल पूर्व तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आते एक्टिवा सवार तीन युवकों को कुचल दिया था। तीनों युवक 20 से 23 साल उम्र के अविवाहित और संभ्रांत परिवारों से थे, तीनों बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो-
जिला अस्पताल के ठीक सामने 26 जनवरी को हाईस्कूल की छात्रा साइकिल सवार तान्या को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। शहर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद तेज रफ्तार ट्रैक्टर कैसे पहुंचा, इस पर अब तक पुलिस-प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। यह आलम तब, जबकि चंद कदमों की दूरी पर स्थित अहिल्याबाई चौक पर हर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।

इन्होंने कहा...
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस बार पूरा फोकस सड़क हादसे रोकने पर ही है। लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए अपील करने के साथ ही उन्हें इस बाबत प्रेरित भी किया जाता है। इसके बावजूद लोग न केवल खुद नियमों को तोड़ रहे हैं। लोग अपने नाबालिग बच्चों को भी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दुपहिया वाहन थमा देते हैं। अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियम से लापरवाह बाइक सवार युवक।

यातायात नियम से लापरवाह बाइक सवार युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed