फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tripjap Knowledge Hunt Competition

पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण के लिए घातक

Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tripjap Knowledge Hunt Competition
चरथावल नॉलेज हंट प्रतियोगिता में पुरूस्कृत विद्यार्थी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण के लिए घातक
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में ट्रिपजैप नॉलेज हंट प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज के छात्र सूरज प्रथम स्थान पर रहे। विजेता और उप विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। बच्चों ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण के लिए घातक बताया।

रविवार को महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित अलंकरण समारोह में पिछले महीने हुई नॉलेज हंट प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी और कुटेसरा गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी एडवोकेट ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। गांधी इंटर कॉलेज के सूरज, डीजी इंटर कॉलेज की छात्रा तनुप्रिया पुुंडीर और जयहिंद इंटर कॉलेज की छात्रा इफ्फत जहां को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी क्षेत्र के 15 विद्यालयों में 60 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। शुभ्रा, इल्मा, तन्वी, अर्पित, खुशी, तरुण, पारखी, सोनाली आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामानंद त्यागी, मनीषा त्यागी, कुशलपाल त्यागी, सईद अहमद, विदुर त्यागी, राजेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। सचिन कुमार, वितिन, संदीप, संजीव, का सहयोग रहा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग ने अध्यक्षता और आयोजक शिवांश त्यागी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed