{"_id":"5dc439e28ebc3e5b056b6b23","slug":"tried-to-rape-devband-news-mrt4524019175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो के विरुद्ध दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो के विरुद्ध दी तहरीर
विज्ञापन

देवबंद। घर में घुसे युवकों ने किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने के लिए गया था। जबकि 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक घर में घुस गए और उसे अकेली देख बुरी नीयत से दबोच लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। व्यक्ति के मुताबिक बेटी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।