फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricolor hoisted proudly, parade held in police line

Muzaffarnagar News: शान से फहराया तिरंगा, पुलिस लाइन में हुई परेड

Sat, 28 Jan 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly, parade held in police line
नगर में गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकालते प्रथामिक विद्यालय के विदयार्थी।
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में शान से तिरंगा फहराया गया। सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमारे देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता का हक देने का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित परेड में केंद्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान व कानून का पालन करने की शपथ दिलाई। परेड में प्रथम कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह, द्वितीय कमांडर सीओ हेमंत कुमार और तृतीय कमांडर राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में मार्च पास्ट और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडिय़ों के अतिरिक्त मोटर साइकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सेक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन और फायर टैंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस मेडल, निरीक्षक दिनेश कुमार, उप निरीक्षक दुर्गाशंकर वाजपेयी, सूर्यभान और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, आशाराम, बिजेंद्र, स्वतंत्र पाल सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया। निरीक्षक किरनपाल, सुशील गुप्ता, सहंसरपाल, हेड कांस्टेबल रवि शंकर, विनोद कुमार पाल को उत्कृष्ट सेवा मेडल मेडल दिया। निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा, कुशलपाल सिंह, राम नरेश और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को सराहनीय सेवा पदक दिया।

विशेष सेवा के लिए इन्हें दिया सम्मान

विशेष लोक अभियोजक यशपाल सिंह को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सम्मानित किया। कुल्लन देवी, संजय मित्तल, मनोज कुमार, सुशील त्यागी, नरेश मलिक, युसूफ, नरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

जिला जज चवन प्रकाश, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed