फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricolor hoisted proudly in BJYM's bike rally

भाजयुमो की बाइक रैली में शान से लहराया तिरंगा

Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly in BJYM's bike rally
नगर में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजयुमो ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान और जिला उपाध्यक्ष अजय सागर के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि वन पर्यावरण राज्यमंत्री एवं बड़ौत विधायक केपी मलिक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा वंदेमातरम के जयघोष के साथ राजकीय इंटर कॉलेज से आरंभ होकर महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, खालापार, ईदगाह चौक, हनुमान चौक, आबकारी चौक, नावल्टी चौक, रूड़की रोड, फ्रेंडस कॉलोनी, कच्ची सड़क, अहिल्याबाई चौक, शिव चौक, मालवीय चौक, भोपा पुल, मंडी गौशाला रोड, बिंदल रोड, बिंदल बाजार होते हुए मेहता क्लब पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केपी मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनपद के सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएं। तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, राजीव गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, वैभव त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, कुशपुरी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेंद्र पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम किया
मुजफ्फरनगर। तहसील बार संघ ने भी आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम किया। अपर आयुक्त स्टांप पुनीत कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार राजेश कुमार, अनिरुद्ध यादव, तहसील बार अध्यक्ष योगेंद्र कांबोज,सचिव मनोज पाल, संजय शिवम, प्रमोद चौधरी, किशोरी लाल, नीटू मलिक, विजय चौधरी, सईद, रवि प्रजापति, हेमंत आदि रहे। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी एवं जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने तिरंगा रथ को झंडी दिखाकर मेहता क्लब से रवाना किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष काकरान, विशाल गर्ग, रक्षित नामदेव, तरुण पाल, अजय सागर, रोहतास पाल, सुनील दर्शन, जगदीश पांचाल, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, रोहित आयल, कपिल त्यागी, राजेश पाराशर आदि अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ व्यापारी नेता व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने नवीन मंडी स्थल पर सभी दुकानों पर निशुल्क तिरंगा वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed