फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tributes paid to the martyrs of Kargil in educational institutions

Muzaffarnagar News: शिक्षण संस्थाओं में कारगिल के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Wed, 26 Jul 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Kargil in educational institutions
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बलिदान की कहानी को याद किया।

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विजय दिवस मनाया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अमर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पूर्व वायु सैनिक महेश चौहान ने कारगिल ऑपरेशन के विषय में सैनिकों के अदम्य साहस के विषय में विस्तार से बताया। लघु नाटिका के माध्यम से एक शहीद सैनिक के परिवार की भावनाओं का मार्मिक मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व वायु सैनिक महेश चौहान और कारगिल शहीद अमरेश पाल के भाई नेत्रपाल सिंह का विद्यालय परिवार एवं रोटरी क्लब समर्पण के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर रोटरी क्लब समर्पण के जोनल मजिस्ट्रेट नियम शर्मा, अध्यक्ष संदीप मित्तल, सचिव विकास भार्गव, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, आशुतोष शर्मा, अमित तायल, अनिमेष, अंशुल, आदित्य जैन, रितिका, डॉ वंदना शर्मा उपस्थित रहे।

मदर्स प्राइड स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने बलिदानियों को नमन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के परिसर में प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



विजय दिवस पर किया पौधरोपण

छपार। मेरी माटी, मेरा देश, कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण किया गया। जय भारत इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ रविन्द्र कुमार ने पौधा लगाकर किया। स्वयं सेवकों के साथ मिलकर लगभग 75 पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






बच्चों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सिखेड़ा। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कक्षा आठ की लक्षिता लामा ने शहीदों पर कविता सुनाइ। कक्षा आठ की वंशिका ने कारगिल में युद्ध के दौरान की पोस्टर झांकी बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार व प्रधानाचार्या ऋतु गर्ग ने मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed