{"_id":"60a6aae98ebc3eb2ab55ce44","slug":"tribute-to-brother-of-central-minister-muzaffarnagar-news-mrt5391659176","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई की शोकसभा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई की शोकसभा संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई को श्रद्धांजलि दी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबी में बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान की शोक सभा गमगीन माहौल में संपन्न हुई। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और जितेंद्र बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांव कुटबी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान का तीन दिन पूर्व कोरोना से निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को गांव कुटबी में जितेंद्र बालियान की शोकसभा आयोजित हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ ही प्रदेश सरकार के पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी और जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, डॉ वीरपाल निर्वाल, जोगेंद्र सिंह, मुदित वर्मा, हरवीर मलिक, दलजीत सिंह, विवेक बालियान और सचिन सिंघल आदि मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शोकसभा में अपने शोक संदेश प्रेषित कर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर जितेंद्र की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।