फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute paid to the farmers martyred in the movement

आंदोलन के शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the farmers martyred in the movement
छपार। लखीमपुर खीरी के साथ ही किसान आंदोलन में अब तक शहीद हो चुके किसानों को भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि कानून रद्द होने तक किसान आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के साथ ही लखीमपुर खीरी में मरे किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पूर्व लखीमपुर खीरी में प्रर्दशन कर रहे चार किसानों को गृह राज्यमंत्री के पुत्र की कार ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अब तक छह सौ से अधिक किसानों की जान चली गई, लेकिन अब तक केंद्र सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। इस दौरान संजय त्यागी, प्रधान मनीष चौधरी, हरिओम त्यागी, मुकेश पुंडीर, मुशर्रफ त्यागी, शहजाद त्यागी, मुरसलीन, रब्बान, मुकुल शर्मा, शमशाद, कुलदीप सिंह, आजम अंसारी और मोबीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed