{"_id":"5fb3f4338ebc3e9bd266ed7a","slug":"tribute-paid-to-lala-lajpat-rai-devband-news-mrt5113162111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। युवा पंजाबी क्लब ने लाजपत नगर में बैठक करकेमहान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि लाला लाजपत राय ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध के दौरान अंग्रेज पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में वह घायल हो गए थे। 17 नवंबर 1928 को वह शहीद हो गए।
अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि उन्होंने अपने अंतिम भाषण में कहा था कि मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील साबित होगी। उनके बलिदान से प्रभावित होकर सरदार भगत सिंह व सुखदेव सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और देश को आजाद कराया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सरदार दिलबाग सिंह, राजेश अनेजा, चंद्रदीप सिंह, राजपाल नारंग, अमन भसीन, गगन गिरधर, संदीप धींगड़ा, अंशुल गाबा, विकास अरोड़ा आदि रहे।