{"_id":"627176dcf1de9b08520e2cbe","slug":"tribute-ceremony-organized-on-the-first-death-anniversary-of-swami-brahmanand-saraswati-devband-news-mrt587089920","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समागम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समागम आयोजित
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समागम में मौजूद मंत्री, सांसद, विधायक व साधू संत
- फोटो : DEVBAND
स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समागम आयोजित
देवबंद (सहारनपुर)। राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले एवं श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम के अधिष्ठाता रहे स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और साधू संतों ने शिरकत कर स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती का राम मंदिर आंदोलन में मुख्य योगदान रहा। अलौकिक शक्ति के चलते आज भी देश विदेश में उनके लाखों अनुयायी हैं। जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर, स्वामी सहजानंद, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रियांशु दत्त द्विवेदी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, सहारनपुर जिपं अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी, सुरेश चौहान, साध्वी प्राची आदि ने भी स्व. ब्रह्मानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राज्यमंत्री सुभाष चंद शर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार, त्रिवेणी शुगर मिल के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र, एसपी देहात आईपीएस सूरज राय, एसडीएम दीपक कुमार, एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, पं. रोहित कौशिक, नगर पालिका के ईओ डा. धीरेंद्र कुमार राय, प्रिंस त्यागी, सोनित कश्यप, विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता व मेला चेयरमैन मनोज सिंघल आदि रहे।

देवबंद में स्वामी बरह्मानंद सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समागम में लोनिवि ?- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन