फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Triangular contest in Mirapur and Purkaji

Muzaffarnagar News: मीरापुर और पुरकाजी में त्रिकोणीय मुकाबला

Sat, 20 Apr 2024 04:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Triangular contest in Mirapur and Purkaji
मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया। मीरापुर क्षेत्र में मुस्लिमों ने साइकिल चलाई, जबकि सैनी वोट बंटते नजर आए। दलित मतदाताओं का रुझान बसपा की तरफ दिखा, जबकि जाट और गुर्जर रालोद के पक्ष में जाते दिखाई दिए। बसपा ने मुस्लिम और जाट मतों में भी सेंधमारी की। छपार क्षेत्र के त्यागी और राजपूत मतदाताओं में भी बिखराव नजर आया।
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा की मीरापुर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान विधायक है। उनके लिए उनका विधानसभा क्षेत्र ही बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। मीरापुर सहित अन्य कुछ स्थानों पर बसपा ने भी मुस्लिमों में सेंधमारी की है। सैनी वोट भाजपा और सपा में बंटते दिखाई दिए। रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान के पक्ष में जाट और गुर्जर लामबंद दिखे। इसके अलावा अति पिछड़ा और स्वर्ण मतदाता भी उनके साथ जाता दिखा।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह पर दलित मतदाता लामबंद दिखाई दिया, इसके अलावा वह जाट और मुस्लिम में भी कहीं-कहीं सेंधमारी करते दिखे। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। पुरकाजी विधानसभा में भी मुकाबला दिलचस्प रहा। यहां त्यागी बाहुल्य गांवों में वोटों का बंटवारा हुआ। त्यागी रालोद और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी त्यागी में बंटे दिखाई दिए। शहर से सटे सरवट गांव में सपा और रालोद में कड़ा मुकाबला दिखाई दिया। इस सीट पर भी तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed