{"_id":"600336e18ebc3e2e7a15b48e","slug":"trial-of-players-for-cricket-team-muzaffarnagar-news-mrt5208853116","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियां का हुआ ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियां का हुआ ट्रायल
विज्ञापन
अलमासपुर में क्रिकेट टीम के चयन के हुए ट्रायल में शामिल खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए शनिवार को मैग क्रिकेट ग्राउंड अलमासपुर पर ट्रायल आयोजित हुआ। शामली के 50 पंजीकृत में से 44 और मुजफ्फरनगर के 176 में से 145 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शनिवार सुबह घने कोहरे के बावजूद अलमासपुर में अधिकांश पंजीकृत खिलाड़ी उपस्थित हुए। चयन समिति के चेयरमैन विकास राठी द्वारा 55 तेज गेंदबाजों और 21 स्पिनर के नौ बैच बनाकर सभी को बल्लेबाजों के सामने बॉलिंग करा के बारीकी से परखा। बल्लेबाजों की दक्षता परखने का काम रोहन त्यागी और आकाश लूथरा ने किया।
मुजफ्फरनगर और शामली के कई बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि चुने हुए सभी खिलाड़ियों के नाम जल्दी ही घोषित कर एसोसिएशन की वेबसाइट www.mcacricket.tv पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों के बीच मैच के माध्यम से ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। चयन के समय एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा , रोहित चौधरी संयुक्त सचिव, सहायक कोच अमित जावला और अरशद मौजूद रहे।