फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tree uprooted in storm, rain fell on high tension line

आंधी, बारिश में पेड़ उखड़कर हाईटेंशन लाइन पर गिरा

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tree uprooted in storm, rain fell on high tension line
देवबंद। प्री-मानसून में शनिवार को तेज आंधी बारिश के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक चली बारिश जहां खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है, वहीं कई स्थानों पर पेड़ उखड़ जाने से यातायात बाधित हो गया। इतना ही नहीं तार टूटने के चलते घंटों बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

मानसून इस बार उत्तर भारत की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। निर्धारित समय से पहले ही मानसून ने अपनी दस्तक दे दी। पिछले कई दिनों से प्री-मानसून की बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह अचानक आसमान काले बादलों से छा गया। देखते ही देखते आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। खेत खलियान जहां पानी से लबालब भर उठे, वहीं मौसम पर एकाएक सुहावना बन जाने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। आंधी बारिश में देवबंद अध्याना मार्ग पर भारी भरकम पेड़ उखड़कर हाईटेंशन विद्युत लाइन पर गिर पड़ा जिससे मार्ग अवरुद्ध होने से कई घंटे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 4 व अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 26 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आगामी कई दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed