{"_id":"69123e1eb1e817cd8e0f8d4d","slug":"transporters-body-cremated-case-registered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-158343-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्टर के शव का अंतिम संस्कार, घटना का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्टर के शव का अंतिम संस्कार, घटना का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में बिजली के खंभे के नीचे दबने से ट्रांसपोर्टर की हादसे में मौत का मुकदमा क्रेन चालक, विद्युत विभाग के ठेकेदार व विद्युत विभाग के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराया गया है। सोमवार सुबह भोपा रोड स्थित श्मशान घाट में शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आदर्श कॉलोनी की लिंक रोड पर विद्युत विभाग पुराने खंभे व तार बदलवा रहा है। इसके लिए ठेका छोड़ा हुआ है। रविवार दोपहर में आदर्श कॉलोनी की मुख्य गली के बाहर मजदूर एक पुराना खंभा उखाड़ कर उसे क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन की चेन हुक से निकलने पर खंभा मार्ग से गुजर रहे आदर्श कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील बालियान के ऊपर गिर गया था। तब मजदूर भाग गए थे और ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई थी।
परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाने, मुआवजा दिलाने व मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया था। भोपा रोड पर जाम लगाया था। रात में एक्सईएन पहुंचे थे। तब 13 लाख रुपये में समझौता हुआ था। एक्सईएन ने पांच लाख रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में ट्रांसपोर्टर की पत्नी अनु कुमारी ने क्रेन चालक, ठेकेदार व विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।