{"_id":"63ff479e0e7c602fa5024e8e","slug":"transport-department-increased-the-frequency-of-buses-for-holi-muzaffarnagar-news-c-14-1-138208-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: होली के लिए परिवहन विभाग ने बढ़ाए बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: होली के लिए परिवहन विभाग ने बढ़ाए बसों के फेरे
विज्ञापन
यह व्यवस्था तीन से बारह मार्च तक लागू रहेगी
चालक और परिचालकों के अवकाश भी बंद किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सुविधा केे लिए बसों के दो-दो फेरे बढ़ा दिए हैं। चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है।
मुजफ्फरनगर डिपो से 178 बसों का संचालन हो रहा हैं। इनमें से 134 निगम और 44 बसें अनुबंधित हैं। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर विभाग ने चालक और परिचालकों के अवकाश बंद कर दिए हैं। होली की व्यवस्था तीन से बारह मार्च तक लागू रहेगी।
निगम के मुजफ्फरनगर डिपो की बसें जिले में तो सभी मार्गों पर चलेगी ही, साथ में 30 बसें दिल्ली से ऋषिकेश, 15 बसें दिल्ली से देहरादून व लखनऊ और 10 बसें आनंद विहार से लखनऊ व कानपुर मार्ग पर चलेगी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम बनाया
बस अड्डे पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया हैं। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की डयूटी लगाई हैं। यह कर्मचारी सभी बसों के चालक-परिचालकों और बसों के फेरों के साथ ही यह भी हिसाब लेंगे कि एक बस ने रोजाना कितने किमी का सफर तय किया है।
होली प्रोत्साहन योजना भी लागू
चालक परिचालकों के लिए तीन मार्च से बारह मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना लागू की गई हैं। इस योजना के तहत एक बस को रोजाना 400 किलोमीटर चलाने का लक्ष्य दिया गया हैं। यह लक्ष्य पूूरा करने पर चालक-परिचालक को 400 रुपये रोजाना दिया जाएंगे। यदि वह 300 किलोमीटर चलाता है तो 350 रुपये रोजाना नगद दिए जाएंगे। लक्ष्य से अतिरिक्त बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से दिए जाएंगे।
होली पर्व पर यात्रियों को आने जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई हैं। कर्मचारियों को भी ड्यूटी अच्छी प्रकार से निभाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा जाएगी। -भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।