फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transformers will be removed from many places in the city

शहर में कई स्थानों से हटाए जाएंगे ट्रांसफार्मर

Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transformers will be removed from many places in the city
मीनाक्षी चौक पर सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ करते मंत्री कपिल देव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में कई स्थानों से हटाए जाएंगे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मीनाक्षी चौक से रुड़की चुंगी तक विद्युत लाइन शिफ्ट कराए जाने के लिए 60 लाख रुपये की लागत होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने शहर का दौरा कर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विद्युत निगम मीनाक्षी चौक, सिटी सेंटर से लेकर शिव चौक होते हुए रुड़की चुंगी, अस्पताल तक तथा शिव चौक से महामना मालवीय इंटर कॉलेज तक सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए विद्युत लाइनें, ट्रांसफार्मर और खंभे शिफ्ट करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने महावीर चौक बिजलीघर के निकट रोड पर आ रहे ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला अस्पताल के सामने रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को अंदर की तरफ शिफ्ट करने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता नगरीय बीके मिश्र, अधिशासी अभियंता एके वर्मा, ओपी मिश्रा आदि अफसरों के साथ कई स्थानों का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल के सामने रखे ट्रांसफार्मर, होली एंजिल्स स्कूल के सामने रखे दो ट्रांसफार्मर व ओमेगा होटल के निकट रखे ट्रांसफार्मर को भी पीछे हटाने को कहा है। इस अवसर पर आकाश गर्ग, यश कपूर, राजकुमार कालरा, राकेश त्यागी, नवनीत कुच्छल, सभासद हनी पाल, अमित बोबी, दयाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed