फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transfer of doctor who administered anti-rabies injection to pregnant woman

Muzaffarnagar News: गर्भवती महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर का तबादला

Sat, 14 Jan 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Transfer of doctor who administered anti-rabies injection to pregnant woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। गर्भवती महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के डॉक्टर का तबादला कर दिया गया। पीड़ित महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए है।
मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर मदन गोपाल ने बिना जानकारी किए तीन माह की गर्भवती महिला गरिमा को टीटनेस टीके के बजाय एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया था। इसका पता चलने पर महिला मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। गरिमा के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार, मुख्यमंत्री पोर्टल व मानव अधिकार मंत्रालय नई दिल्ली को लिखित में शिकायत की थी। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण के दौरान घोर लापरवाही सामने आने पर आरोपी डाक्टर मदन गोपाल को तेवड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने बचाने का काम किया है। इतनी बड़ी लापरवाही पर वह सस्पेंड होना चाहिए था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह कार्रवाई की गुहार लगाते रहेंगे। यह न्याय उचित कार्यवाही नहीं हुई है। स्वास्थ्य केंद्र मोरना प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मदन गोपाल को तबादला होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed