फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transaction of Rs 1.74 crore made in bank account in three hours

Muzaffarnagar News: तीन घंटे में बैंक खाते में कर दिया 1.74 करोड़ का लेनदेन

Wed, 16 Jul 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Transaction of Rs 1.74 crore made in bank account in three hours
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों ने सउदी अरब भेजने का झांसा देकर एक युवक से उसके बैंक खाते की विस्तृत जानकारी ली और उसके खाते में तीन घंटे में 1.74 करोड़ का लेनदेन कर डाला। जिस कारण बैंक ने युवक का खाता फ्रिज कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों से जानकारी ली तो उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वह महीनों से शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा। कोर्ट के आदेश पर अब उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन



सुभाष नगर सरवट निवासी नदीम तीन साल सउदी अरब में काम कर वापस आ गया था। इसके बाद उसने जनसेवा केंद्र शुरू किया, काम सही नहीं चला, उसने फिर से सउदी अरब जाने के लिए अपनी दुकान पर आने वाले नौमान की मदद से तीन महीने का वीजा लगवा लिया। आरोप है कि नदीक एक महीने का वीजा चाहता था जबकि उसने तीन दिन का बनवा दिया। इस बात पर दोनों में विचाद भी हुआ।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद ही उसके पास शाहबाज नाम के युवक की कॉल आई। उसने उससे सउदी अरब जाने के बारे में पूछा। उसके हां करने पर उसे पासबुक, चेकबुक, मार्कशीट, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट लेकर 21 जून 2024 को नोएडा सेक्टर 62 में एक होटल में बुलाया। वहां पर पहुंचने पर शाहबाज ने व्हाटस एप कॉल कर खुद को बाहर बताते होटल पर सचिन उर्फ सौरभ से मिलने को कहा। सौरभ व पोनू नामक का युवक उससे मिले। दोनों ने उससे सभी कागजात ले लिए और कहा कि उसका बैंक स्टेटमेंट कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में कुछ लेनदेन करना होगा तभी जाकर उसका एक साल का वीजा लग सकेगा। स्टेटमेंट सही करने के लिए उसके खाते में पांच लाख रुपये जमा कराएंगे और निकाल लेंगे, ताकि स्टेटमेंट सही हो जाए। दोनों आरोपियों ने विश्वास में लेकर उससे बैक की आइडी व पासवर्ड दोनों ले लिए।
चार दिन बाद उसे खाता फ्रीज होने का मेसेज मिला। पूछने पर शाहबाज ने खाते में ज्यादा रकम जमा होने की बात कही और कहा कि चार पांच दिन में सब ठीक हो जाएगा। 24 जुलाई 2024 को जीमेल आइडी पर स्टेटमेंट आने पर पता चला कि तीन घंटे में उसके खाते में एक करोड़ 74 लाख का लेनदेन किया गया था। पीड़ित का आरोप है कि उसने नई मंडी कोतवाली, पुलिस अधिकारियों, साइबर सैल व 1930 पर शिकायती की थी। तीन फरवरी 2025 को सीओ मंडी कार्यालय में बयान भी दर्ज हुए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लेकर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित युवक पहले जनसेवा केंद्र चलाता था। वर्तमान में कोई कार्य नही कर रहा है।

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि पीड़ित दो बार सउदी अरब जा चुका है। दूसरी बार सउदी अरब से आने पर उसने मुकदमा दर्ज कराया। जांच की जा रही है। साइबर थाना टीम ने पीड़ित के खाते की जांच शुरू की है। पता लगाया जा रहा है कि एक करोड़ 74 लाख रुपये कहां से आए और कैसे और किसके खाते में ट्रांसफर किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed