फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transaction of Rs 1.74 crore made in bank account in three hours

Muzaffarnagar News: आठवे वेतन आयोग की कार्यवाही को पूरा कराने की मांग

Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Transaction of Rs 1.74 crore made in bank account in three hours
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फाइनेंशियल बिल 2025 को लेकर रोष जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर आठवे वेतन आयोग की कार्यवाही को पूरा करने की मांग की। इसके साथ ही पुरानी पेंशन नीति और प्राथमिक विद्यालयों को बंद न करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल शर्मा और महक सिंह कहा कि आठवें वेतन आयोग की घोषणा से कर्मचारियों ओर पेंशनरों में खुशी का माहौल था लेकिन इसी बीच फाइनेंशियल बिल 2025 ने पेंशनरों के समूह में भेदभाव पैदा करने का काम किया। गत 22 अप्रैल को भी धरना आयोजित कर समस्याओं से अवगत कराया गया था। इस समस्या से केवल एसोसिएशन ही नहीं जुड़ा बल्कि अखिल भारतीया राज्य पेंशनर फेडरेशन, शिक्षक महासंघ और अन्य संगठन भी शामिल हैं। सरकार को आठवे वेतन आयोग की कार्यवाही पूर्ण कर सभी पेंशनर में समानता देनी होगी। कोरोना काल में डीए के एरिअर का भुगतान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में भोपाल सिंह, अशोक कुमार शर्मा, महक सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed