फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transaction of money became the reason for murder

घटना के डेढ़ माह बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Transaction of money became the reason for murder
रुपयों का लेनदेन बना हत्या का कारण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। हडोली निवासी बाला पत्नी मांगेराम ने दो लोगों को नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपने पुत्र संदीप की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संदीप पुत्र मांगेराम का शव 21 मई को गांव के जंगल में मिला था। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। संदीप के परिजनों ने थाना पुलिस को दो लोगों के नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी परंतु थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया संदीप की मृत्यु दुर्घटना मान कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की। संदीप की मां व भाई लगातार पुलिस के आला अधिकारियों से अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते रहे। संदीप के परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और मृतक की मां बाला देवी की तहरीर पर शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सतीश तथा गांव की महिला बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बाला देवी ने आरोप लगाया है कि आरोपी सतीश ने संदीप से साढ़े तीन लाख रुपये उधार ले रखे थे जिन्हें वह बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं कर रहा था। गांव की महिला बबली ने भी संदीप से उधार रुपये ले रखे थे। इन लोगों ने फोन कर 20 मई को संदीप को गांव कुटबा में उधार लिए रुपयों का हिसाब करने के लिए बुलाया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर काफी तलाश किया नहीं मिला। अगले दिन संदीप की लाश मिली थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed