{"_id":"6622f3abdfe14606ef0c60b4","slug":"trains-canceled-for-second-day-due-to-farmer-agitation-in-punjab-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120816-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पंजाब में किसान आंदोलन के कारण दूसरे दिन भी ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पंजाब में किसान आंदोलन के कारण दूसरे दिन भी ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंजाब में शुरू हुए किसान आंदोलन का प्रभाव यहां रेलवे यातायात पर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। शुक्रवार को इंटर सिंटी, गोल्डन सहित चार ट्रेन रद्द रही। पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिल्ली मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ी।
पंजाब में किसानों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को भी किसान अंबाला लुधियाना रेल मार्ग पर बैठे रहे। जिस कारण शुक्रवार को भी पंजाब से आने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। मुजफ्फरनगर से होकर जाने वाली राजस्थान के बाडमेर से जम्मू तवी शालीमार मलानी एक्सप्रेस, मुंबई से अमृतसर गोल्डन टैंपल, दिल्ली से जालंधर व जालंधर से दिल्ली आवागमन करने वाली चार इंटर सिटी ट्रेन दोनों तरफ से रद्द कर दी गई। चार ट्रेनों के रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें गोल्डन टैंपल ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली तब यह यात्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह पंजाब से धुरई मार्ग से पंजाब जाने वाली ट्रेनों से अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे।