{"_id":"68b753c9e57d23056709c4c1","slug":"trainee-ias-taught-girls-to-choose-their-goals-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-153399-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रशिक्षु आईएएस ने बालिकाओं को दी लक्ष्य को चुनने की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रशिक्षु आईएएस ने बालिकाओं को दी लक्ष्य को चुनने की सीख
मुजफ्फरनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रशिक्षु आईएएस अपराजिता आर्यन ने बीएसए कार्यालय, बीआरसी केंद्र और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समस्त पटलों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी ली। बालिका विद्यालय में बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ने के साथ लक्ष्य को ध्यान से चुनने की सीख दी।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने जिला बेसिक कार्यालय के समस्त जिला समन्वयकों से परिचय के बाद समेकित शिक्षा, बालिका शिक्षा, प्रशिक्षण, सामुदायिक सहभागिता, निर्माण कार्यों एवं मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी ली। मंगलवार को नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत स्टाफ, चयन प्रक्रिया और शासनादेशों का अवलोकन किया। छात्रावास में बालिकाओं के शिक्षण कार्य, खानपान, भोजन, रहन-सहन व्यवस्था, साफ सफाई, खेलकूद स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कक्षा 8 की बालिकाओं से स्वयं अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली कि वह पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, आईपीएस, आईएएस में से किस पद पर जाना चाहेंगी। बालिकाओं को मोटिवेट करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बीआरसी बिलासपुर सदर के भ्रमण निपुण भारत मिशन के पर चर्चा कर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।