फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic police personnel accused of illegal extortion

यातायात पुलिस कर्मियों पर लगाया अवैध उगाही का आरोप

Sat, 25 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic police personnel accused of illegal extortion
- भाकियू तोमर ने एसपी यातायात को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- समस्या का समाधान न होन पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी यातायात से मिला। एडीजी और डीजीपी के नाम विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें यातायात पुलिस कर्मियों पर अवैध उगाही का आरोप लगाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि पवन त्यागी, सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला महासचिव नईम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा ने ज्ञापन सौंप कर कहा कि ट्रैफिक पुलिस किसानों और आमजन के वाहनों की चाबी जबरन निकाल ली जाती है। कई बार चलती बाइक को पकड़ा जाता है। हर जगह नहीं बल्कि बिंदु बनाकर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाएं। सरकारी अस्पताल, प्रकाश चौक, नावल्टी चौक, महावीर चौक आदि जगहों पर किसान व आमजन से अवैध उगाही की जा रही है। वाहन स्वामी पर पूरे कागज होने पर भी वाहन को सीज किया जा रहा हैं। कागजात न होने पर ऑनलाइन कागजात चेक कर वाहन को छोड़ा जाएं। अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उनका संगठन प्रदर्शन करेगा। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed