फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic cop was caught on camera taking money

पैसे लेते कैमरे में कैद हुआ ट्रैफिक सिपाही

Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic cop was caught on camera taking money
मुजफ्फरनगर। शिवचौक के पास वाहनों की चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिस की कमाई का खेल शनिवार को कैमरे में कैद हो गया। व्हाट्सअप पर वायरल होने के बाद एसपी ट्रैफिक विनोद कुमार पांडेय ने संज्ञान लिया है। पुलिसकर्मी को तलब किया है। मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिवचौक पर दिनभर वाहनों की कतार रहती है। फिलहाल चुनावी माहौल के बीच संदिग्धों को पकड़ने के लिए अफसरों ने वाहनों की लगातार चेकिंग के निर्देश दे रखे हैं। इसके पीछे शिवचौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुछ और ही गुल खिला रहे हैं। चेकिंग के नाम पर रोककर वाहन स्वामियों से अवैध कमाई की जा रही है। कई मर्तबा वाहनों के सभी कागज होने के बावजूद अवैध उगाही का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस का शिकार बने एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस की पोल खोल दी है। एक वाहन स्वामी से पैसे लेते ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तस्वीर मोबाइल से कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद व्हाट्सअप पर डाल दी। इसके बाद यह फोटो वायरल हो गई है। मामले का पता एसपी ट्रैफिक को चला। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है। तस्वीर में दिख रहा पुलिसकर्मी तलब किया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। खालापार में दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया है। 16 जनवरी को खालापार में पुलिस दबिश देने गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध के बाद फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद पुलिस को लौटना पड़ा था। मामले में खालापार के उस्मान को गिरफ्तार किया है। उसके पास तमंचा बरामद किया है। पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed