फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic Awareness Month launched

यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ    

Fri, 04 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Traffic Awareness Month launched
यातायात जागरूकता रैली का शुभारंभ करते डीएम, एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
शासन के आदेश पर शहर में यातायात जागरूकता माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूरे माह लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। शुभारंभ डीएम और एसएपी ने फीता काटकर, गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा।    
विज्ञापन

  
शासन ने नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाने के आदेश अधिकारियों को किए हैं। महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने कबूतर उड़ाकर और एसएसपी ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने को कहा। बताया गया कि पूरे माह जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों पर दो से ज्यादा सवारी न बैठे, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करे, कार चलाते समय बेल्ट लगाएं, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। बताया गया कि यातायात विभाग की ओर से पूरे माह स्कूलों में छात्रों और ट्रैक्टर चालक व किसानों के साथ बैठके कर उन्हें ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, शहर कोतवाल पीपी सिंह सहित एआरटीओ और रोडवेज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के पास ही होता रहा नियमों का उल्लंघन      
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर यातायात के नियमों के पालन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी अधिकारी लोगों को नियमों से अवगत करा रहे थे। कार्यक्रम स्थल के बाहर सैकड़ों लोग ट्रैफिक के नियमों को तोड़ रहे थे, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन गुजर रहे थे। बाइक और स्कूटरों पर तीन-तीन सवारी जा रही थी। मिनट-मिनट पर जा लग रहा था। लोग अपने वाहनों को आड़े-तिरछे निकाल रहे थे।       


ई-रिक्शाओं से वसूला जाएगा जुर्माना      
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर में घूमने वाली सभी ई-रिक्शाओं के खिलाफ एआरटीओ के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा और इनसे जुर्माना वसूला जाएगा। लाइसेंस और टैक्स अनिवार्य किया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed