{"_id":"6a8c3cc14ce62a856a0b170c","slug":"traders-raised-the-issue-of-cyber-fraud-at-a-police-meeting-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-178998-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस बैठक में व्यापारियों ने उठाया साइबर ठगी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस बैठक में व्यापारियों ने उठाया साइबर ठगी का मुद्दा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कुछ लोगों पर सड़क पर पालतू कुत्ते छोड़ने, साइबर ठगी और नगर में जलभराव सहित कई समस्याओं को उठाया। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
बैठक में इम्तयाज ने 33 हजार रुपये के साइबर धोखाधड़ी की शिकायत की। आरोप लगाया कि अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। शलभ गुप्ता ने टिकैत चौक से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की।
व्यापारी कृष्णपाल गोपाल मित्तल और राकेश त्यागी ने नगर में पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने की समस्या रखी। अलका शर्मा ने एक व्यक्ति द्वारा एक दर्जन कुत्ते पालकर सड़क पर छोड़ने का मुद्दा उठाया, जिससे लोग डरते हैं।
विज्ञापन
सुनील तायल ने जानसठ रोड की आत्मकुंज कॉलोनी में नाली में बिजली के खंभे से पानी की निकासी रुकने की समस्या बताई। पुलिस अधीक्षक क्राइम ने कहा कि संबंधित समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के पास समाधान के लिए भेजा जाएगा।