टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा स्वकर निर्धारण प्रणाली के तहत लागू की गई टैक्स की दरों के विरोध में व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने टैक्स की दरों को वापस लेने की मांग की।
रविवार को रेडीमेड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारी टाउन हाल में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका ने 2019 से नई कर दरों को लागू किया है। इस प्रणाली से नगर की सामान्य जनता एवं व्यापारियों में आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कर की दरों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में बिजेंद्र गोयल, पवन छाबड़ा, ओमप्रकाश बजाज, सभासद विपुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा, मन्नूलाल, नामदेव, मनोज वर्मा, नरेश मित्तल आदि शामिल रहे।