{"_id":"63da7be5b1830c5f556e1531","slug":"traders-met-sp-city-for-disclosure-of-loot-from-cashier-muzaffarnagar-news-c-14-1-100922-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैशियर से लूट के खुलासे के लिए एसपी सिटी से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैशियर से लूट के खुलासे के लिए एसपी सिटी से मिले व्यापारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्टर के कैशियर से धक्का मुक्की कर 22 हजार रुपये लूटने के मामले में मंडी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष ने व्यापारियों के साथ एसपी सिटी से मुलाकात कर खुलासे की मांग की।
ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान ने बताया कि 27 जनवरी को उनके कार्यालय में कैशियर आनंद प्रकाश ट्रक चालकों द्वारा जमा कराए रुपये गिन रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक ट्रक का चालक वहां पहुंचा और उसने आनंद प्रकाश के साथ धक्का मुक्की कर 22 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस बारे में मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को सतपाल सिंह मान ने व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, राकश त्यागी, बलविंद्र सिंह, सुनील ग्रोवर, रमन शर्मा, सुरेंद्र मित्तल के साथ एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय से मुलाकात की। कोतवाली प्रभारी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। व्यापारियों का कहना था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसएसपी व उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।