{"_id":"60a2b9428ebc3e7c182381bb","slug":"traders-get-discounts-for-six-months-muzaffarnagar-news-mrt538760148","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को छह माह तक मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को छह माह तक मिले छूट
विज्ञापन
व्यापारियों को छह माह तक मिले छूट
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापारियों को बिजली के न्यूनतम चार्ज में छह माह की छूट देने और बैंकों की किस्त छह माह के लिए स्थगित करने की मांग रखी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी ओर से एक ज्ञापन भी दिया।
मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के विकास और प्रगति की महत्वपूर्ण कड़ी व्यापारी वर्ग है। इस समय दुकानें, प्रतिष्ठान बंद है। कर्मचारियों का वेतन, टैक्स, ऋण, किराया, बिजली बिल इत्यादि की देनदारियां यथावत व्यापारियों पर बनी हुई है। महामारी में व्यापारी वर्ग को भी राहत देने की मांग लगातार की जा रही है। जिन व्यापारियों के पास दो किलो वाट, पांच और दस किलो वाट का बिजली का कनेक्शन है। बिजली के न्यूनतम चार्ज में छह माह की छूट प्रदान की जाए। दूसरी मांग यह है कि व्यापारियों ने बैंकों से वाहनों, दुकान आदि पर कॉमर्शियल लोन लिए हुए हैं। इन ऋणों की किस्त देने की समय सीमा छह माह के लिए बढ़ाई जाए तथा इस अवधि में ब्याज में छूट भी दी जाए। इन मांगों को लेकर आदेश जारी करने की कृपया करें, जिससे व्यापारी वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लौट सके।