फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders demonstrated regarding Manish Gupta murder case

व्यापारियों ने मनीष गुप्ता हत्याकांड को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Oct 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated regarding Manish Gupta murder case
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया। मनीष गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी डीएम कार्यालय पर पहुंचे और मनीष गुप्ता हत्याकांड पर रोष जताते हुए व्यापारी वर्ग की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव को सौंपे गये ज्ञापन में व्यापारियों ने कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करने, आनलाइन कंपनियों अमेजान, फिल्पकार्ड आदि की मनमानी पर रोक लगाने, डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल करने एवं कपड़े तथा ईट भट्ठो पर बढ़ा जीएसटी वापस लेने, इंस्पेक्टर राज बाट माप सेंपलिंग के नाम पर शोषण बंद कराने, तीन सितंबर के दिन को व्यापारी दिवस घोषित करने आदि मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सचिन अग्रवाल, राजेंद्र सिंघल, प्रमोद त्यागी, अजय गोयल, राकेश ढींगरा, धारा पाल, जयपाल शर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, नीरज बंसल, नरेश अरोरा, अमित राय जैन, विवेक गर्ग, अनुराग कुमार, अंशुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डा. पुनीत सिंगल, आशुतोष गुप्ता, सुभाष मित्तल, राजीव गुप्ता, आदेश कुमार, अजय गर्ग, संजय सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed