{"_id":"643012702a497d56cd0b855d","slug":"traders-created-ruckus-and-got-saraf-released-from-punjab-police-muzaffarnagar-news-c-14-1-182749-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: व्यापारियों ने हंगामा कर पंजाब पुलिस से सराफ को छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: व्यापारियों ने हंगामा कर पंजाब पुलिस से सराफ को छुड़वाया
विज्ञापन
बुढ़ाना कोतवाली में हंगामा करते सर्राफा कारोबारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
मोहाली के डेरा वसी थाना क्षेत्र में महिला से जेवर लूट के मामले में पुलिस ने लिया था हिरासत में
इस मामले में मेरठ के गांव मुल्हेड़ा निवासी इंतजार को भी किया गया है गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पंजाब की मोहाली पुलिस ने शुक्रवार को महिला से जेवर लूट के मामले में कस्बे के सराफा बाजार में छापा मारा। एक कारोबारी को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान कोतवाली पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सराफा कारोबारियों ने हंगामा करके सराफ को छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।
पंजाब के मोहाली जनपद के डेरा वसी थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले बदमाशों ने एक महिला से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। इस घटना में पंजाब पुलिस ने मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा निवासी युवक इंतजार को गिरफ्तार किया गया था। इंतजार ने पूछताछ में बुढ़ाना कस्बे के एक सराफ को सोने के जेवर बेचना बताया था।
इस सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर पंजाब पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में अपनी आमद करवाई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी सराफ को कोतवाली में लाकर पूछताछ की। इसकी जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस टीम से अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेश संगल और अन्य व्यापारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए सराफ पर आरोप लगाकर गिरफ्तार करना गलत है। इसके बाद व्यापारी हिरासत में लिए गए सराफ को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम लौट गई। इस मौके पर व्यापारी राजेश संगल, मुकेश सैनी, अनुराग संगल, संदीप, संजीव, सोनू, सतीश, नीरज व प्रदीप आदि मौजूद रहे।
पंजाब पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने दबिश दी थी। सराफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसे पूछताछ के बाद में पुलिस ने व्यापारियों के सुपुर्द कर दिया था। - बृजेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर, बुढ़ाना कोतवाली