फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders announced, will not sell China goods

व्यापारियों ने किया ऐलान, नहीं बेचेंगे चीन का सामान

Thu, 18 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Traders announced, will not sell China goods
शिव चौक पर चीन का झंडा फूंकते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
व्यापारियों ने किया ऐलान, नहीं बेचेंगे चीन का सामान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एलएसी पर चीन की हरकत से नाराज व्यापारियों ने चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उन्होंने चीन का सामान दुकानों पर नहीं बेचने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के व्यापारियों ने चीन निर्मित उत्पादों का पूर्णतया बहिष्कार करने की घोषणा की। उन्होंने शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। चीन द्वारा इस समय में कायरता पूर्ण हरकत की गई है जो बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी व्यापारी चीन के उत्पादों का बहिष्कार करते हैं तथा चीन निर्मित सामान न बेचने का प्रण लेते हैं। व्यापारियों ने शिव चौक पर हाथों में पोस्टर लेकर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की घोषणा की। इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, भूरा कुरैशी, जयपाल सिंह, किशन लाल नारंग, राम प्रकाश साहनी, भानु प्रताप, राजेंद्र अरोरा, तरुण मित्तल वीरेंद्र अरोरा, अनिल सिंघल, सुनील वर्मा, रामप्रकाश साहनी, सुशील कुमार, संजीव संगम, शिवकुमार सिंघल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed