फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders angry over tax hike on commercial buildings

Muzaffarnagar News: वाणिज्यिक भवनों पर टैक्स वृद्धि से व्यापारी नाराज

Fri, 12 Dec 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over tax hike on commercial buildings
मुजफ्फरनगर। शहर के कई मार्केट के व्यापारियों ने वाणिज्यिक भवनों पर टैक्स वृद्धि के विरोध में नाराजगी जताई। उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नाम भाजपा नेता गौरव स्वरूप को दिए गए ज्ञापन में गृहकर में वृद्धि वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, एसडी कॉलेज मार्केट, मौलाहेड़ी मार्केट, नरजित मार्केट के दुकानदार भाजपा नेता गौरव को नई मंडी स्थित उनके आवास पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर हाउस टैक्स बढ़ाने पर विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई वस्तुओं पर टैक्स घटाया है। करो को घटाने के बाद भी सरकार को राजस्व की कोई हानि नहीं है। इसी प्रकार नगर पालिका से अनुरोध कि कि यदि हाउस टैक्स घटाया न जाय तो बढ़ाया भी न जाए। जो बोर्ड में हाउस टैक्स वाणिज्यिक भवनों पर बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया है, उसे नया प्रस्ताव लाकर वापस लिया जाए। एसडी मार्केट संरक्षक योगेश भगत, चेयरमैन राकेश कंसल, संजीव गोयल बॉबी, अशोक छाबड़ा, विजय सिंधी, राज कुमार अरोरा, प्रवीण खेड़ा, अनिल तायल शामिल रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए बोर्ड की सहमति पर गृहकर में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया था। कुछ व्यापारियों की ओर से वाणिज्यिक कर वृद्धि के विरोध में ज्ञापन देकर नाराजगी जताई गई है। सभी बिंदुओं पर विचार कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed