{"_id":"610ad8918ebc3ea9f62b9183","slug":"traders-accused-the-chairperson-of-being-arbitrarily-muzaffarnagar-news-mrt5504810122","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने चेयरपर्सन पर मनमानी करने के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने चेयरपर्सन पर मनमानी करने के आरोप लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने चेयरपर्सन पर मनमानी करने के आरोप लगाए
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के सामने पालिका की दुकान प्रकरण की पुरानी शिकायत रखी और चेयरपर्सन पर मनमानी करने के आरोप लगाए।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को नगरपालिका परिषद के कामकाज को लेकर एक ज्ञापन दिया। इसमें व्यापारियों ने चेयपर्सन पर मनमाने तरीके से कार्य करने, उसमें गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए। पालिका के अंडरग्राउंड डस्टबिन नगर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए थे, जो सभी कूड़े से अटे पड़े है। कूड़ा डस्टबिन के बाहर सड़कों पर फैला रहता है, जिससे आज कल बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसको सही कराया जाए। ज्ञापन में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वाहन खरीदने में हुए घोटाले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में बेतहाशा वृद्धि के बाद भी आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। आबादी के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या बेहद कम है, जिसको आवश्यकता अनुसार बढ़ाने की मांग की गई है। जिला प्रशासन नगर पालिका किरायेदारों की समस्या प्रशासनिक स्थल से हल कराने का प्रयास करें। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, पवन वर्मा, सरदार बलविंदर सिंह, प्रवीण जैन, अखिलेश शर्मा, तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, भूरा कुरैशी, सुनील तायल, शिव कुमार सिंघल, संजीव कुमार, उदित किंगर, विजय कुछल, इम्तियाज खान, कार्तिक गोयल, देवेंद्र सिंह, शहजाद, अमन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।