फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trader's shop shot dead in broad daylight

दिनदहाड़े दुकानदार की दुकान पर गोली मारकर हत्या

Wed, 20 Oct 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Trader's shop shot dead in broad daylight
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मारपीट की रंजिश को लेकर फुगाना गांव में एक ग्रामीण युवक ने दिनदहाड़े दुकान पर जाकर व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युुवक बाइक द्वारा मौके से फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस व अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। महिला ने कहा कि जब तक हत्यारा गिरफ्तार नहीं होता, वह शव नहीं उठने देगी। ग्रामीणों व अधिकारियों के समझाने पर घंटो बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना में मंगलवार को सुबह रोजाना की भांति दुकानदार परवेंद्र अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बाइक पर सवार होकर दुकान वाली गली में पहुंचा। उसने अपनी बाइक दुकान से 50 कदम पहले खड़ी कर दी। आराम से युवक परवेंद्र की दुकान पर पहुंचा। युवक ने पिस्टल निकालकर दुकानदार के चेहरे को गोलियों से भून दिया। चेहरे पर पांच गोली लगने से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना से गली व गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ फुगाना शरदचंद्र शर्मा फुगाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी बबली ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। बबली व परिवार वालों ने कहा कि जब तक हत्यारा गिरफ्तार नहीं होता, वह शव नहीं उठने देगें। ग्रामीणों के समझाने व पुलिस के आश्वासन पर महिला ने शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट थाना फुगाना में मृतक के चचेरे भाई रविंद्र ने गांव के ही आदित्य उर्फ भूरा तथा उसके पिता राजकुमार के खिलाफ नामजद कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाठी का बदला पांच गोली मारकर लिया
ग्रामीणों व फुगाना के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले दुकानदार परवेंद्र का हत्यारोपी युवक आदित्य उर्फ भूरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में गुस्से में परवेंद्र ने हत्यारोपी युवक आदित्य उर्फ भूरा को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। घायल आदित्य ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। उसने चेतावनी देते हुए कहा था कि वह इसका बदला वह चुका लेगा। परवेंद्र ने हत्यारोपी आदित्य को पांच लाठी मारी थी। पांच लाठी लगने का बदला परवेंद्र ने पांच गोली मारकर चुकता किया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी ने जाते समय कहा कि उसने लाठी का बदला गोली मारकर चुका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed