{"_id":"69260be56e4cad1a2b0c7e80","slug":"tractor-trolley-collides-two-people-including-pickup-driver-killed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-159470-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर- ट्रॉली में मारी टक्कर, पिकअप के चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर- ट्रॉली में मारी टक्कर, पिकअप के चालक सहित दो की मौत
विज्ञापन
जानसठ। पानीपत खटीमा हाइवे पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली में छोटे हाथी (पिकअप) ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छोटे हाथी के चालक मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रहमतनगर खालापार निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें बैठे 30 वर्षीय आशू की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोमवार की देर रात पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव कवाल के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से छोटे हाथी ने ट्रैक्टर- ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छोटे हाथी के चालक मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रहमतनगर खालापार निवासी मोहम्मद शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसमें बैठा थाना ककरौली के गांव जटवाड़ा का मूल निवासी आशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसको इलाज के लिए मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान आशु की भी मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। फरार ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। धर बताया गया कि आशू मूल रूप से जटवाड़ा का रहने वाला है। वह रहमतनगर में अपनी ससुराल केे पास परिवार सहित रहता था। परिजनों में शोक छाया है। बताते है कि दोनों युवक जटवाड़ा से लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।