फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor trolley axle broken on Delhi-Pauri highway, long jam

Muzaffarnagar News: दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉले का एक्सल टूटा, लगा लंबा जाम

Sun, 28 May 2023 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley axle broken on Delhi-Pauri highway, long jam
मीरापुर क्षेत्र में दिल्ली पौडी  मार्ग में   जाम में फसे वाहन।
शुक्रवार रात 12 बजे से लगा जाम शनिवार दोपहर 12 बजे ही खुल सका
विज्ञापन

वाहनों में फंसे यात्रियों को रात भर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गंगा बैराज और गांव देवल के बीच मैली से भरे ट्रैक्टर ट्रॉले का एक्सल टूट गया। इस कारण दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर करीब दस किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। शुक्रवार रात 12 बजे से लगा जाम शनिवार दोपहर करीब बारह बजे ही भारी मशक्कत के बाद खुल सका। इस दौरान वाहनों में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बिजनौर से मैली लेकर एक ट्रैक्टर ट्राॅला मीरापुर की तरफ आ रहा था। गंगा बैराज पुल पार करने के बाद गांव देवल के निकट सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण ट्राॅले का एक्सल टूट गया। ट्रॉला के बीच सड़क में खड़े होने से जाम लग गया। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगभग दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरी रात जाम में फंसे यात्री वाहनों में बैठे रहे।
विज्ञापन

रामराज थाना पुलिस की मशक्कत के बावजूद रात में जाम नहीं खुल पाया। शनिवार सुबह ट्रॉले को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। मगर, ट्रॉले में वजन अत्यधिक होने के कारण एक और क्रेन मंगाई गई। दोनों क्रेनों की मदद से पेड़ उखाड़ कर रास्ता बनाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन






सड़क किनारे खड़े पेड़ उखाड़ कर बनाया रास्ता
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग का गंगा बैराज और मीरापुर के बीच सड़क बदहाल
जाम के कारण यात्री पूरी रात अपने वाहनों में बैठकर होते रहे परेशान
सड़क के दोनों तरफ खड़े कुछ पेड़ों को उखड़वा कर बनाया रास्ता



संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गंगा बैराज और देवल के बीच रास्ते में मैली से भरा ट्रैक्टर ट्राला खराब होने के बाद पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण यात्री पूरी रात अपने वाहनों में बैठे रहे। दिन निकलने पर सड़क के दोनों और खड़े कई पेड़ क्रेन से उखड़वाए गए, तब रास्ता बन पाया। इसके बाद वाहनों ने अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए फर्राटा भरा।



दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग का गंगा बैराज और मीरापुर के बीच सड़क बदहाल है। इस मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहनों खराब होते रहते है। ऐसा ही शुक्रवार रात बिजनौर से मैली लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राॅले के साथ हुआ। उसका एक्सल टूट गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राॅला सड़क के बीच खड़ा हो गया, जिससे जाम लग गया।
जिस जगह पर ट्रैक्टर ट्राॅला खराब हुआ, वहां आने जाने वाला मार्ग संकरा हैं। एक बार में दो बड़े वाहन भी सावधानी पूर्वक निकाले जाते हैं। खराब ट्रैक्टर ट्राले के कारण आधी रात से वाहनों की लंगी कतारें लग गई थी। रात के अंधेरे में रोशनी का प्रबंध कर रामराज पुलिस ने मशक्कत की, लेकिन जाम नहीं खुल सका।
जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्री रात भर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। दो क्रेनों से भी ट्रैक्टर ट्राॅला हटाया नहीं जा सका। राहगीरों के कहने पर पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ खड़े कुछ पेड़ों को क्रेन से उखड़वा कर रास्ता बनाया। इसके बाद कुछ रास्ता चौड़ा हुआ और पुलिस ने एक एक करके वाहनों को उनकी मंजिल के लिए रवाना कराया।







शनिवार को उन्हें बिजनौर के कस्बा चांदपुर जाना था। मगर, देवल के पास लगे जाम के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। कपिल चौधरी, पूर्व प्रधान, गांव भुम्मा।


बिजनौर मार्ग पर गड्ढों के बारे में कई बार शिकायत की गई। मगर, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि आए दिन यहां जाम लगा रहा है। - राजेंद्र चौधरी, तहसील अध्यक्ष, भाकियू तोमर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed