फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor and ten tyra truck collide on the highway, tractor driver dies

देवबंद में हाइवे पर ट्रैक्टर व दस टायरा ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tractor and ten tyra truck collide on the highway, tractor driver dies
हाईवे पर ट्रैक्टर व दस टायरा ट्रक की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेघराजपुर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर व दस टायरा ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

तलहेड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव चंदेना कोली निवासी बबलू (28) पुत्र राज्जा मनोहरपुर गांव निवासी फतेह सिंह के यहां 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह बबलू देवबंद शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहा था। जैसे ही वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित मेघराजपुर गांव के समीप पहुंचा तो उसी दौरान तेज गति से आ रहे 10 टायरा ट्रक से ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बबलू के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, बबलू की आकस्मिक मौत से जहां चंदेना कोली गांव में मातम पसरा है। वहीं, उसके परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। वही, मृतक के परिजनों ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed