फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tourist bus collides with tree after driver fell asleep

चालक को नींद की झपकी लगने पर टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई

Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus collides with tree after driver fell asleep
हाइवे पर सडक से नीचे उतर कर पेड़ से टकराईं टूरिस्ट मिनी बस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हरिद्वार से राजस्थान जा रही थी टूरिस्ट मिनी बस
विज्ञापन

केवल एक यात्री को आई चोट, अन्य सभी सुरक्षित
पुलिस ने क्रेन से बस को बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से राजस्थान जा रही एक टूरिस्ट मिनी बस के चालक को नींद की झपकी आने से बस हाईवे से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार एक व्यक्ति को ही चोटें आई। अन्य सभी यात्री सुरक्षित रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में उपचार दिलाया।

राजस्थान प्रदेश के जनपद जोधपुर से चली टूरिस्ट मिनी बस में करीब पच्चीस यात्री सवार थे। इनमें महिला और बच्चों की संख्या अधिक थी। यह सभी हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। रविवार दोपहर की यह मिनी बस बिजोपुरा चौराहे के निकट पहुंची तो चालक जोधपुर निवासी अनवर को नींद की झपकी लगी। गति तेज होने के कारण बस हाईवे से नीचे उतर कर शीशम के पेड़ से टकरा गई। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास खेत में कार्य कर रहे लोग और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला। सभी यात्री सुरक्षित निकले। सिर्फ एक युवक दिनेश को मामूली चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निकट के अस्पताल में उपचार दिलाया। बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने क्रेन से बस को बाहर निकाला। इसके बाद सभी लोग दूसरी गाड़ी से अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed