{"_id":"647c7c6ffd2f10330c00a397","slug":"tourist-bus-collided-with-truck-seven-passengers-including-driver-injured-muzaffarnagar-news-c-33-1-smrt1038-138-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, चालक सहित सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, चालक सहित सात यात्री घायल
विज्ञापन
मीरापुर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस।
दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित बीआईटी पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
मुरादाबाद से यात्रियों को लेकर श्रीनगर जा रही थी टूरिस्ट बस
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित बीआईटी पुलिस चौकी के पास रविवार की सुबह टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मीरापुर एक निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया।
रविवार की सुबह एक टूरिस्ट बस मुरादाबाद से यात्रियों को लेकर श्रीनगर जा रही थी। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित बीआईटी पुलिस चौकी के पास सड़क में हो रहे गहरे गड्ढों में बस का पहिया आ गया। चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस आग जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक नेत्रपाल निवासी बरेली और यात्री जकी पुत्र इदरीश, बुशरा पुत्री इंतजार, कमरूदीन, सबीना पुत्री कमरूदीन, जियाउद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, साजिया पत्नी जकी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची मीरापुर और रामराज पुलिस ने सभी घायलों को मीरापुर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया था। अन्य यात्री दूसरे वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना हैं कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
गड्ढों के कारण आए दिन हो रहे हादसे
दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर गहरे गड्ढे है। इस गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार तो रोडवेज बस भी दुर्घटना ग्रस्त हुई और यात्री घायल भी हुए। इसके बाद भी हाइवे अथाॅरिटी के अधिकारी नहीं जागे।