{"_id":"6481e6480d3a9a0542091708","slug":"tourism-minister-will-come-on-june-10-shukteerth-and-vahlana-will-get-a-gift-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-1465-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 10 जून को आएंगे पर्यटन मंत्री, शुकतीर्थ और वहलना को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 10 जून को आएंगे पर्यटन मंत्री, शुकतीर्थ और वहलना को मिलेगी सौगात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जिले को 56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 55 करोड़ के विकास कार्य शुकतीर्थ और एक करोड़ की स्वीकृति वहलना जैन मंदिर के लिए हुई है। 10 जून को मंत्री जिले में आएंगे।
कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुकतीर्थ आएंगे। उनके प्रस्तावों के अनुसार 11 करोड़ 47 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 33 करोड़ रुपये के प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पांच करोड़ 71 लाख की धनराशि पहले से अवशेष हैं, इनके प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। विकास कार्यों में शुकतीर्थ के मुख्य मार्गों पर कलाकृतियां, धाम में टीएफसी एवं पार्किंग निर्माण, गंगा घाट का उच्चीकरण, वहलना जैन मंदिर का पर्यटन विकास, पर्यटन सूचना केंद्र का निर्माण सम्मिलित हैं।