फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Torrential rain, vehicles stopped due to falling trees, power outage

Muzaffarnagar News: मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरने से थमे वाहन, बिजली गुल

Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain, vehicles stopped due to falling trees, power outage
बारिश के दौरान शहर के ​शिव चौक से गुजरते हुए महिलाएं एवं अन्य लोग : संवाद
मुजफ्फरनगर। सावन की रिमझिम के बाद अब भादो में भी बरखा खूब बरस रही है। सोमवार को दिनभर रुक-रुककर 94.4 मिमी बरसात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर से लेकर देहात पेड़ सड़कों पर गिर जाने से वाहनों के पहिए थम गए। घरों, दफ्तरों और बाजारों में जलभराव हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे बरसात शुरू हुई। शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। शिव चौक से लोगों का गुजरना मुश्किल रहा। सरकुलर रोड पर पेड़ टूट कर विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे विद्युत आपूर्ति क साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। पुलिस ने वनवे कराकर वहां से वाहनों को निकलवाया। पुलिस को करीब एक घंटा मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जनकपुरी, रैदासपुरी, शिक्षक कॉलोनी, आर्यपुरी, बुढ़ाना मोड, नई मंडी समेत शहर के अन्य क्षेत्रा में जलभराव हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश के साथ हवा से गन्ने की फसल गिर जाने से nनरा और बधाई कलां बिजलीघरों से आपूर्ति बाधित : ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि एक पेड़ नरा बिजली घर से आपूर्ति दे रहे एचटी लाइन पर टूटकर गिरा। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर भी एक पेड़ टूटने के कारण दोपहर करीब 12.30 बजे महावीर चौक बिजली घर से शट डाउन लेना पड़ा। यहां शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। मिमलाना रोड पोषक को आपूर्ति करने वाले बधाई कला बिजली घर से आ रही लाइन में भी करीब एक बजे फॉल्ट हो गया था।

कलक्ट्रेट, जाट कॉलोनी, शाकुंतलम, सरकुलर रोड, साकेत और महावीर चौक क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केशवपुरी, मीनाक्षी चौक, खालापार, फक्करशाह चौक की लाइन भी गायब रही। बंधाई कला बिजली घर की लाइन में फाल्ट से गांव सलेमपुर, लकड़संधा सहित मिमलाना बिजली घर से पोषित होने वाले मोहल्ला रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड एवं शाहबुद्दीनपुर आदि क्षेत्रों में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। nस्कूलों में पानी, बच्चों की कर दी गई छुट्टी : रुड़की रोड स्थित नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में मैदान में जलभराव हुआ। नई मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या पाठशाला की शिक्षिका रूचि ने बताया कि बच्चों की संख्या प्रभावित रही। उधर, डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट और एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। बच्चों की छुट्टी घोषित की गई।

बारिश के दौरान शहर के शिव चौक से गुजरते हुए महिलाएं एवं अन्य लोग : संवाद

बारिश के दौरान शहर के शिव चौक से गुजरते हुए महिलाएं एवं अन्य लोग : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed